चीन ने सरकारी दूरसंचार कंपनियों को 5जी सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

बीजिंग। चीन ने अपनी सभी प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनियों को 5जी सेवाएं शुरू करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना रेडियो एंड टेलीविजन को 5जी का व्यावसायिक लाइसेंस जारी कर दिया। इसका मतलब हुआ कि ये कंपनियां 5जी का व्यावसायिक परिचालन शुरू कर सकती हैं।

इन कंपनियों को साल के अंत में परीक्षण करने का लाइसेंस दिया गया। चीन के अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क की विस्तृत शुरुआत से औद्योगिक विनिर्माण, इंटरनेट कनेक्टेड कार, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और कृत्रिम मेधा के विकास में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित