सीमा मुद्दों को ‘उचित स्थान’ पर रखते हुए स्थिति सामान्य बनाने पर काम किया जाए: Chinese Foreign Minister

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2023

चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कहा है कि भारत और चीन को द्विपक्षीय संबंधों में सीमा मुद्दे को “उचित स्थान” पर रखना चाहिए और अपनी सीमाओं पर स्थिति सामान्य बनाने के लिए यथाशीघ्र मिलकर काम करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। किन ने नयी दिल्ली में आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर बृहस्पतिवार को जयशंकर से हुई व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में 34 महीने से अधिक समय से जारी सीमा विवाद के बीच यह बात कही है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के हवाले से कहा, “किन ने जयशंकर से कहा कि दोनों पक्षों को दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना, संवाद बनाए रखना, विवादों को सही ढंग से सुलझाना, और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार को बढ़ावा देना व लगातार मजबूत बनाना चाहिए।” किन ने कहा, द्विपक्षीय संबंधों में सीमा मुद्दे को उचित स्थान पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके, सीमाओं पर स्थिति को सामान्य बनाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना