चीन में गलती से भी न करे भ्रष्टाचार नहींं तो मिलेगी ऐसी कड़ी सज़ा...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

बीजिंग। चीन के एक प्रमुख सरकारी बैंक के पूर्व प्रमुख को भ्रष्टाचार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बीजिंग के उत्तर में स्थित चेंगदे की अदालत ने बृहस्पतिवार को हु हुआएबांग को सजा सुनाई। अदालत ने उसे 2009 से 2019 के बीच 8.55 करोड़ युआन (करीब 97 करोड़ रुपये) रिश्वत लेने का दोषी ठहराया है। हु कर्ज देने वाले दुनिया के सबसे धनी बैंकों में से एक चीन विकास बैंक में कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भी थे। चीन विकास बैंक एशिया, अफ्रीका और मध्यपूर्व के देशों में रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाह, हवाई अड्डे एवं ऊजां संयंत्र निर्माण की अरबो डॉलर की योजना ‘बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) के वित्तपोषण का मुख्य स्रोत है। बीआरआई को लेकर शिकायत है कि कुछ देश कर्ज में डूब गए हैं और वह धन वापस नहीं लौटा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख