जापानी सैन्य विमानों के बेहद करीब लड़ाकू विमान उड़ाना बंद करे चीन: जापान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

जापान ने चीन से कहा है कि वह अपने लड़ाकू विमानों को जापानी टोही विमानों के करीब उड़ाना बंद करे। जापान के अनुसार चीन लगातार ऐसा कर रहा है और इससे टकराव हो सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पूर्वी चीन सागर के ऊपर हुई, हालांकि यह जापानी हवाई क्षेत्र नहीं था और इससे जापानी पक्ष को कोई नुकसान भी नहीं हुआ। चीन ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

इससे पहले, चीन ने आरोप लगाया था कि जापानी विमान उसके विमान के करीब से उड़ान भर रहे हैं और चीन की सैन्य गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं तथा उसने जापान से इन गतिविधियों को बंद करने को कहा था।

जापान के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि उप मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी ने जापान में मौजूद चीनी राजदूत वू जियांगहाओ के समक्ष ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त की और चीन से ऐसी गतिविधि को रोकने का कहा।

बयान के अनुसार जापान ने कहा कि चीन की इस तरह की कार्रवाई ‘टकराव भड़का सकती है’, साथ ही चीन से यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ऐसी कार्रवाइयां दोबारा नहीं हों।

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस