पड़ोसी देश होने के नाते...भारत-पाक तनाव के बीच चीन के बयान ने मचाया तहलका

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

भारत पाकिस्तान के बीच टेंशन वाले माहौल के बीच चीन का बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने आतंकी हमले की निंदा की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि चीन ने भारत पाकिस्तान से संयम की अपील की है। पड़ोसी देश होने के नाते दोनों देश संयम बरतेंगे। चीन ने संवाद से मसले को सुलझाने पर जोर दिया। इसके साथ ही चीन ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता को संयुक्त तौर से बनाए रखा जाए। 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और यह 2000 के बाद से ये सबसे घातक सशस्त्र हमलों में से एक था। चीन ने अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान को उसकी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करने में सहयोग दिया। विदेश मंत्री वांग यी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद से संयम बरतने का आह्वान किया। 

इसे भी पढ़ें: अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर है कि वांग ने अनुरोध करने पर डार के साथ फोन पर बातचीत की थी। डार ने वांग (जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं) को कश्मीर क्षेत्र में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव के बारे में जानकारी दी। वांग ने इस बातचीत के दौरान कहा कि चीन इस घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद से मुकाबला करना पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के प्रयासों के प्रति चीन के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। वांग के हवाले से इस खबर में कहा गया, एक मजबूत मित्र एवं सदाबहार रणनीतिक सहयोगी के रूप में चीन सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान की जायज चिंताओं को पूरी तरह समझता है तथा पाकिस्तान की संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों की रक्षा करने में उसका समर्थन करता है। 

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज

Russia को Petrol Export में भारत बना प्रमुख आपूर्तिकर्ता, दो माह में भेजे 10 लाख बैरल