China ने बंद किया पाकिस्तान में काम, गिड़गिड़ाते शहबाज बोले- हमारी दोस्ती न चाहने वाले ही...

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2024

पाकिस्तान में हुए हमले के बाद से चीन पूरी तरह से दहशत में है। पाकिस्तान में आतंकियों ने जिस तरह से चीनी नागरिकों को निशाना बनाया है, उसके बाद से मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों पर हमले के एक दिन बाद ही एक चीनी कंपनी ने अपना काम बंद कर दिया है। आतंकी हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आत्मघाती हमले के दो दिन बाद चीन की एक कंपनी ने इस क्षेत्र में काम रोक दिया। कंपनी ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को काम से हटा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चीन (पीसीसी) ने शांगला जिले में तारबेला जलविद्युत विस्तार परियोजना में निर्माण संबंधी कार्य बंद कर दिया है। साथ ही यहां काम कर रहे 2,000 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: भारत संग व्यापार करने को क्यों उतावला हो रहा पाकिस्तान? 5 साल पहले उठाए कदम से पीछे हटने के पीछे का क्या है प्लान

मुमताज जाहरा बलूच ने कहा कि इस तरह के घृणित हमले आतंकवाद से लड़ने के पाकिस्तान के संकल्प को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर आतंकवादियों के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई करेंगे। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान अपने चीनी भाइयों के साथ मिलकर काम करता रहेगा। 

प्रमुख खबरें

संसदीय इतिहास में नया अध्याय: हरिवंश लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

Netflix में Reed Hastings युग का अंत, 25 साल बाद कंपनी के Board से लेंगे विदाई

IPL 2024 में Prabhsimran-Iyer का धमाका, एक पारी से Orange Cap की रेस में मचाई खलबली

Bhoot Bungla Review | अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी का जादू पड़ा फीका, न डर सताता है, न हंसी आती है