चीन की धमकी का नहीं कोई असर, अमेरिका ने भी कसी कमर, ताइवान का दौरा करेंगी नैन्सी पेलोसी

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

इस वक्त सबसे ज्यादा जुनून अगर किसी पर सवार है तो वो हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिन्होंने हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी जंग के लिए कदम उठा लिए हैं। दो देश हैं लेकिन इनका दुश्मन एक अमेरिका ही है। ऐसे में सवाल ये है कि इन मुल्कों में जंग छिड़ी तो नतीजा क्या होगा? अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के एशियाई दौरे का आगाज हो चुका है। सबसे पहले नैन्सी पेलोसी सिंगापुर पहुंची हैं। पेलोसी की सुरक्षा को देखते हुए महाशक्ति अमेरिका ने अपने जंगी बेड़ों को ताइवान और जापान की सीमा पर तैनात कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: चीन को जवाब देने के लिए USA को चाहिए शक्तिशाली सहयोगी, क्या NATO प्लस में शामिल होगा भारत?

चीन ने धमकी दी है कि अगर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की तो उसकी सेना चुप नहीं बैठेगी और कार्रवाई करेगी। इससे पहले अमेरिका ने अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर, दर्जनों युद्धपोत और 3 सबमरीन को ताइवान की सीमा के बेहद करीब भेजा। ताइवान की मीडिया का दावा है कि नैंसी पेलोसी आज शाम को ताइपे पहुंच सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियों का जलस्तर घटने से स्थिति में सुधार, 303 गांवों में राहत कार्य जारी

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim