नेपाल को कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें देगा चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

काठमांडू। चीन ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की पहली खेप भेजी तथा उसके अधिकारियों ने शनिवार को यहां कहा कि नेपाल को अनुदान के तौर पर टीकों की 5,00,000 खुराकें भेजी जाएंगी। नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ग्यावली के साथ शुक्रवार शाम को फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि टीका सहयोग में चीन नेपाल को प्राथमिकता देगा। 

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को किए 224 करोड़ वितरित

काठमांडू में चीन के दूतावास की ओर से हाल में कहा गया था कि चीन नेपाल को टीकों की 300,000 खुराकें देगा जिससे नेपाल के 1,50,000 लोग लाभान्वित हो सकते हैं। ‘माए रिपब्लिका’ पोर्टल के मुताबिक दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में चीन ने नेपाल को 500,000 खुराकें देने का फैसला किया। चीन के इस फैसले को बीजिंग की टीका कूटनीति के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 22 जनवरी को भारत ने नेपाल को कोविड-19 की दस लाख खुराकें भेंट की थीं।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video