By अभिनय आकाश | Dec 14, 2022
तवांग में झड़प के बाद चीन अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने अपने एयरबेस पर बड़े-बड़े हथियार जमा किए हैं। अमेरिकी वेबसाइट वॉर जोन ने चीनी तैयारियों को लेकर बड़ा दावा किया है। सैटेलाइट इमेज चीनी साजिश का खुलासा करती हुईं नजर आ रही हैं। ड्रोन, फाइटर जेट्स, अर्ली वार्निंग सिस्टम को चीनी एयरबेस पर तैनात किया गया है। अब आइए सैटेलाइट इमेज के आधार पर चीनी तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावे को और थोड़ा विस्तार से समझते हैं।
सैटेलाइट तस्वीरों में चीन के नापाक मंसूबों की झलक साफ नजर आ रही है। तस्वीरों के आधार पर यूएस की वेबसाइट ने दावा किया है कि शीगात्से पर चीन ने फाइटर जेट्स, ड्रोन, रि फ्यूलर्स, अर्ली वॉर्निंग और अन्य कई हथियारों की तैनाती की है। एलएसी के दूसरी तरफ चीनी सेना की जो तैयारियांहैं, उनसे उसकी युद्ध की मंशा का पता चलता है।