China Vs USA: चीन की धमकी पर अमेरिका का पलटवार, वाशिंगटन ने कहा- युद्ध के लिए हम भी हैं तैयार

By अंकित सिंह | Mar 06, 2025

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के संकेत के रूप में, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के साथ युद्ध के लिए तैयार है। यह घटनाक्रम तब हुआ जब बीजिंग ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह किसी भी युद्ध से लड़ने के लिए तैयार है, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो या कोई अन्य युद्ध। तीखी प्रतिक्रिया में, हेगसेथ ने कहा, "हम तैयार हैं। जो लोग शांति चाहते हैं उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: US-China Tariff War: ट्रंप के दांव के बाद चीन का एक्शन, अमेरिकी आयात पर इतने प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की

इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा था कि वह अमेरिका के साथ कोई भी युद्ध लड़ने के लिए तैयार है, चाहे वह टैरिफ वॉर हो या कोई अन्य युद्ध। मंत्रालय ने अमेरिका पर चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाने के लिए फेंटेनाइल को "मामूली बहाना" के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। विदेश मंत्रालय का दावा है कि फेंटेनल संकट के लिए अमेरिका खुद जिम्मेदार है, जबकि चीन ने इस मुद्दे से निपटने में अमेरिका की सहायता के लिए मजबूत कदम उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प