China Fighter Jets के लिए पाक एयरपोर्ट का करना चाहता था उपयोग, अमेरिका ने सेना प्रमुख मुनीर को दे दी चेतावनी, भारत को दोस्त...

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2023

अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को नसीहत दी है। अमेरिका ने आसिम मुनीर को पाकिस्तान को चीन से दूर रखने को कहा है। इसके साथ ही भारत से संबंध सुधारने को लेकर भी मुनीर को अल्टीमेटम मिला है। अमेरिका दौरे पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ये सोच कर पहुंचे थे कि वाशिंगटन से उन्हें मदद की भीख मिलेगी और पाकिस्तान पर अमेरिका तरस खा लेगा। लेकिन इन सब से उलट अमेरिका ने तो पाकिस्तान को सबसे बड़ा रियलिटी चेक दे दिया।

इसे भी पढ़ें: भारत या अमेरिका ने नहीं, हमने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी: नवाज शरीफ

अमेरिका ने पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर को वाशिंगटन की यात्रा के दौरान साफ शब्दों में ये निर्देश दिया है। इसके अलावा अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत के साथ संबंध सुधारने और एलओसी पर शांति रखने को भी कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका का ये कदम पाकिस्तान में चीनी सुरक्षा चौकियों को रोकने के लिए है। बता दें कि चीन ने पाकिस्तान में काम करने वाले अपने नागरिकों के लिए बलूचिस्तान के ग्वादर में चौकियां बनाने और अपने लड़ाकू विमानों के लिए ग्वादर हवाई अड्डे के उपयोग करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप