China भेजने वाला था अपनी प्राइवेट आर्मी, तभी पाकिस्तान पर एक साथ हो गया 72 हमला

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

पाकिस्तान पर एक साथ 72 हमले किए गए हैं। ये हमले बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तानी सरकार पर किए गए हैं। लगभग एक ही समय में हुए इन सीरियल हमलों में पाकिस्तान की सेना, सुरक्षा  जवानों, पुलिस की चौकियों, सरकारी दफ्तरों, खुफिया एजेंसियों और सरकार की संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इन कॉर्डिनेटेड हमलों में कम से कम 32 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं। जबकि 40 से ज्यादा जवान घायल हैं। इन हमलों को करने से पहले बलूचिस्तान में 30 जगहों पर हाइवे बंद कर दिए गए और पाकिस्तानी सेना की गाड़ियां उड़ा दी गई। हैरान करने वाली बात ये है कि पाकिस्तानी सेना पर ये 72 हमले ऐसे समय में हुए हैं जब बलूचिस्तान के लोग भारत से मदद मांग रहे हैं और चीन का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान पर ये हमले बीआरएएस नाम के एक समूह ने किए हैं। बीआरएएस यानी बलूच राजी आजोई संगर जिसे बनाने के लिए बलूचों के तीन संगठन ने हाथ मिला लिए थे। 

पिछले महीने ही बलूचिस्तान की पाकिस्तान से आजादी की वकालत करने वाले विभिन्न सशस्त्र संगठनों के गठबंधन बलूच राजी आजोई संगर (बीआरएएश) के नेतृत्व में बलूच प्रतिरोध समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक नए तीव्र हमले की घोषणा की थी। बीआरएएस में बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स, सिंधी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन और सिंधुदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी जैसे विभिन्न सशस्त्र संगठन शामिल हैं। एक बयान में कहा गया कि बलों ने एक संयुक्त संगठन बनाने का फैसला किया है, जो बलूच नेशनल आर्मी के रूप में काम करेगा। संगठन के नेताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर सभी क्षेत्रों में संगठनात्मक और सैन्य नींव को मजबूत और पुनर्गठित करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। 

ईद के बाद बड़े हमले की तैयारी में थी पाक सेना

बीआरएएस समूह ने बताया है कि वो इतने बड़े पैमाने पर कॉर्डिनेटेड तरीके से पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। जिस सटीकता से हमले किए गए हैं उसके लिए प्लानिंग, कॉर्डिनेशन, हथियार और इंटेलिजेंस की जरूरत होती है। ये सभी शक्तियां बलूचों ने हासिल कर ली है। पाकिस्तान की सेना ईद के बाद बलूचिस्तान पर बड़े हमले की तैयारी कर रही थी। इसके लिए पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के अलग अलग इलाकों में अपने कई सैनिक तैनात कर दिए थे। पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान की एक्टविस्ट महरंग बलोच को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बीआरएएस ने ऐसा बदला लिया कि पाकिस्तान की धज्जियां उड़ गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Modern Day Wars Part 3 | गाजा और इजरायल की जंग क्या रूस-यूक्रेन वॉर से है अलग? | Teh Tak

चीन भेजने वाला है प्राइवेट आर्मी

खबरें तो यहां तक हैं कि बीआरएएस ने ये 72 हमले इसलिए किए हैं ताकी चीन को एक संदेश दिया जा सके। चीन पाकिस्तान में अपनी प्राइवेट आर्मी भेज रहा है। इस प्राइवेट आर्मी का काम चीन के सीपैक प्रोजेक्ट की रक्षा करना है। लेकिन चीन के प्राइवेट आर्मी के आने से पहले ही बलूचों ने अपनी सेना की ताकत दिखा दी है। इस बीच, पाकिस्तानी शासन पर बलूच प्रदर्शनकारियों और कार्यकर्ताओं पर कथित नरसंहार और हिंसक कार्रवाई का भी आरोप लगाया जाता रहा है, तथा पिछले कई दशकों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी