चीन ने करतारपुर गलियारा खोलने के भारत, पाक के प्रयासों का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2018

बीजिंग। चीन ने करतारपुर गलियारा खोलने के भारत और पाकिस्तान के प्रयासों का सोमवार को स्वागत करते हुए कहा कि उनके बीच संवाद मजबूत होना और उनके मतभेदों का उचित तरीके से सुलझना विश्व शांति एवं विकास के लिए काफी महत्व रखता है। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को भारत के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। 

 

यह भी पढ़ें: भारत, रूस और चीन ने 12 साल बाद की दूसरी त्रिपक्षीय वार्ता

 

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपनी जिंदगी के आखिरी साल करतारपुर में ही बिताए थे। भारत और पाकिस्तान दोनों ने पिछले महीने ऐलान किया था कि दोनों पवित्र स्थलों को जोड़ने के लिए वे अपने-अपने क्षेत्रों में गलियारे को विकसित करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: अमरिंदर पर निशाना साधने के बाद पंजाब के मंत्रियों ने खोला सिद्धू के खिलाफ मोर्चा

 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में गलियारे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छी बातचीत देखकर हमें खुशी हुई। दक्षिण एशिया में दोनों अहम देश हैं। उनके संबंधों की स्थिरता का विश्व शांति और विकास के लिए बहुत महत्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों देश समन्वय एवं संवाद बढ़ाएंगे, अपने मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाएंगे और स्थिरता एवं शांति की खातिर अपने संबंध सुधारेंगे।’’ 

 

प्रमुख खबरें

विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में भारत के वीरों को सम्मान, परमवीर दीर्घा का हुआ लोकार्पण

Stranger Things 5 Volume 2 Trailer | स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 2 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी, हॉकिन्स का अंत या नई शुरुआत?

भेदभाव के आधार पर कोई कानून पास नहीं किया जाना चाहिए..., मनरेगा के नाम बदलने पर लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

Border 2 Teaser OUT | सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ का वॉर ड्रामा, आपके अंदर जगाएगा देशभक्ति