अमेरिकी यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों में ढील देगा China, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2023

वाशिंगटन। चीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों में ढील देगा। वाशिंगटन में चीनी दूतावास द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार, एक जनवरी से अमेरिकी पर्यटकों को हवाईजहाज से आने और जाने के टिकट, होटल आरक्षण के प्रमाण, यात्रा के विवरण आदि जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan को लगा बड़ा झटका, चुनाव निकाय ने खारिज किया नामांकन

हालांकि इस वर्ष की शुरुआत में प्रतिबंधों को हटा देने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की देश में आने की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ। आव्रजन आंकड़ों के अनुसार, चीन में इस वर्ष की पहली छमाही में 84 लाख यात्री आए और गए। यह संख्या वर्ष 2019 की तुलना में कम है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान