भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी मजबूत करने में लगे पड़ोसी देश, पाकिस्तान को बनाकर यार चीन अब म्यांमार को बेचेगा हथियार

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2022

यूरोप में जहां अमेरिका और रूस आमने सामने हैं वहीं एशिया में चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। चीन एक ओर पाकिस्तान को लड़ाकू विमान सौंप रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के जरिये म्यांमार को हथियारों की आपूर्ति करने के प्रयास में लगा है। भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान ने समंदर और आसमान में नई साजिश का ताना बाना बुना है। समुंदर में चीन और पाकिस्तान की नजर अब भारत के पड़ोसी देश म्यांमार पर है। जानकारी के मुताबिक चीन ने कहने पर म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ हथियारों की बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि म्यांमार का डेलीगेशन पाकिस्तान का दौरा करेगा।

इसे भी पढ़ें: 28 फरवरी तक एमसीसी समझौते की पुष्टि करे नेपाल, नहीं तो संबंधों की समीक्षा करेगा अमेरिका

मिसाइल पर चीन में बैन की वजह से म्यांमार इसे चीन की बजाय पाकिस्तान से खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस डील को भारत  के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश माना जा रहा है क्योंकि चीन हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण पाकिस्तान में भी कर रहा है। खासतौर से मेंटेनेंस और ओवरहोलिंग का काम पाकिस्तान में हो रहा है। एक तरफ चीन अपने हथियारों के लिए म्यांमार के रूप में नया खरीदार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारत के दक्षिण पूर्वी पड़ोसी देश में अपनी पकड़ मजबूत कर वो भारत के खिलाफ भी मोर्चाबंदी को मजबूत करने में लगा हुआ है।  

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी