15 मिनट में ही TikTok डील पर राजी हो जाता चीन, अगर अमेरिका...ट्रंप ने एयर फोर्स वन में बैठे-बैठे क्या नया दावा कर दिया

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका टैरिफ में कटौती करता तो चीन 15 मिनट में वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक की बिक्री को मंजूरी दे देता। ट्रंप ने कहा कि चीन के रुख में यह बदलाव पिछले हफ़्ते अमेरिका द्वारा सभी चीनी आयातों पर 34% का भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने के बाद आया है। एयर फोर्स वन में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा हमने टिकटॉक के लिए काफी हद तक एक डील की थी। फिर चीन ने टैरिफ के कारण डील बदल दी। ट्रंप ने कहा कि यदि मैंने टैरिफ में थोड़ी कटौती की होती तो वे 15 मिनट में उस सौदे को मंजूरी दे देते, जो टैरिफ की ताकत को दर्शाता है। 

इसे भी पढ़ें: 'उनके मन में संविधान के प्रति घोर अवमानना', जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुए हंगामे पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

हालांकि, चीन पर पारस्परिक टैरिफ की ट्रम्प की घोषणा, जिसके बाद फरवरी और मार्च में पहले से ही 10% टैरिफ के दो दौर घोषित किए गए, ने इस सौदे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। चीन ने 10 अप्रैल से अमेरिका से सभी आयातों पर पारस्परिक 34% टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई की है, जिससे पूर्ण व्यापार युद्ध की चिंता बढ़ गई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, बाइटडांस ने व्हाइट हाउस को सूचित किया है कि चीन तब तक समझौते को मंजूरी नहीं देगा जब तक कि व्यापार और टैरिफ वार्ता को संबोधित नहीं किया जाता।

प्रमुख खबरें

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज