ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चीन का सैन्य अभ्यास अब भी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

बीजिंग, 8 अगस्त (एपी)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के चार दिन बाद रविवार को भी ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास जारी रहा। चीनी सेना ने कहा कि इसका उद्देश्य लंबी दूरी के हवाई और जमीनी हमलों का अभ्यास करना है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि रविवार के बाद भी यह अभ्यास जारी रहेंगे या नहीं। ताइवान ने कहा है कि उसे ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास चीनी विमानों, जहाजों और ड्रोन के संचालन के बारे में लगातार जानकारी मिल रही है। ताइवान जलडमरूमध्य चीन और ताइवान को अलग करता है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियों का जलस्तर घटने से स्थिति में सुधार, 303 गांवों में राहत कार्य जारी

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim