By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022
बीजिंग। यूक्रेन को लेकर वैश्विक उथल-पुथल के बीच चीन में शुक्रवार को संसद का वार्षिक सत्र शुरु हुआ। वहीं राष्ट्रपति शी चिनफिंग का 10 साल का कार्यकाल इस साल समाप्त होने वाला है और वह अभूतपूर्व तौर पर तीसरा कार्यकाल शुरू करने की तैयारी में हैं। चीन का वार्षिक संसद सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ जिसमें राष्ट्रीय विधानमंडल, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) और सलाहकार निकाय चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) शामिल हैं। सीपीपीसीसी ने अपना सत्र शुरू किया जिसमें राष्ट्रपति शी और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।