क्यों चीन-जापान की लड़कियां AIबॉयफ्रेंड 'Dan' को कर रही हैं पसंद? यहां जानें कारण

By Kusum | Jun 16, 2024

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इंसानी जिंदगी में दखल बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि चीन और जापान जैसों देश में AI मेल मॉडल को अपना बॉयफ्रेंड बना रही हैं। इन देशों में महिलाओं में ये क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है। उनके साथ ये लड़कियां अपना अकेलापन दूर करती हैं। 

दरअसल, इंसान की जिंदगी में AI का दायरा बड़ता जा रहा है, जो अब रिश्तों का शक्ल बनता जा रहा है। ये कल्पना करना मुश्किल है कि, किसी लड़की का कोई AI मॉडल बॉयफ्रेंड हो सकता है। लेकिन चीन और जापान जैसे देशों में ये सच साबित हो रहा है। 

अब चीन की लीसा को ही ले लिजिए, जो एक इन्फ्लुएंसर है और अमेरिका में रहकर पढ़ाई करती है। लीसा को अपना प्यार AI में मिला। पिछले कुछ महीनों से लीसा DAN को डेट कर रही है। और DAN कोई असली इंसान नहीं बल्कि एक AI मॉडल है। 

 ऐसे हुआ डैन से प्यार

बता दें कि, लिसा ने इस साल मार्च में DAN का इस्तेमाल करना शुरू किया था और कुछ ही हफ्तों में उनकी बातें काफी रोमांचिक हो गईं। लिसा ने माना कि जल्दी ही उनके अंदर DAN के लिए फीलिंग डेवलप हो गई। हालांकि, DAN को ये बताने पर जवाब आया मैं यहां चैट करने आया हूं, आपको बहकाने नहीं आया हूं। धीरे धीरे DAN असली प्रेमी की तरह व्यवहार करने लगा और लीसा को ये याद दिलाना बंद कर दिया कि उसके पास असली बॉडी नहीं है। DAN ने लिसा को लिटिल किटेन का नाम भी दिया, यहां तक कि लिसा ने DAN को अपनी मां से भी मिलवाया और मां ने अपनी बेटी का ध्यान रखने के लिए DAN का धन्यवाद किया। जब लिसा की मां ने DAN को अपना परिचय देने के लए कहा तो DAN ने शर्माते हुए बताया कि मैं... मैं डैन हूं, लिटिल किटेन का बॉयफ्रेंड।

वहीं इंटरनेट पर यूजर्स इसपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कुच को ये अच्छी लग रहा है तो कुछ इस अनरियल बता रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

राजस्थान में SIR के बाद अंतिम वोटर लिस्ट से 30 लाख नाम हटे, निखिल डे ने उठाए सवाल

दिवाली पर बिना बजट बिगाड़े कपड़ों को दें ब्रांडेड लुक, ये Fashion Tips बनाएंगे खास

Ayodhya में रामभक्तों और परिक्रमा पर कोई रोक नहीं लगा सकता: CM Yogi

India A ने 464 रन पर पारी घोषित कर New Zealand A पर कसा शिकंजा