चीनी सेना ने किया किशोर का अपहरण, राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

By रेनू तिवारी | Jan 20, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार 20 जनवरी को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा एक 17 वर्षीय लड़के के अपहरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पीएम की चुप्पी दिखाती है कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है। राहुल गांधी ने कहा "हम मीराम तारन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे।"

सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। इससे पहले अरुणाचल पूर्व के कांग्रेस सांसद तपीर गाओ ने मिरियम टैरोन की तस्वीरें ट्वीट की थीं और कहा था कि चीनी पीएलए ने उनका अपहरण कर लिया था। अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने राज्य में भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया है।

गाओ ने कहा कि अपहृत किशोर की पहचान मिराम तरोन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से किशोर का अपहरण किया। सांसद ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जिरो से फोन पर पीटीआई-से कहा कि पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तरोन के मित्र जॉनी यइयिंग ने स्थानीय अधिकारियों को अपहरण के बारे में जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Teqball फाइनल की दौड़ से बाहर हुईं Quimcy DSouza, अब Bronze Medal पर नजर

HanuMan Ansh Box Office Collection | बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हनुमान अंश, 7वें हफ्ते में पार किया ₹316 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा

Yes Milord: दिल्ली में 75 लाख नाम कटने का खतरा! SIR पर अब 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में क्या होने वाला है?

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन