अंतरिक्ष स्टेशन को लेकर चीन का बड़ा कदम, तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रयोगशाला के मॉड्यूल में सफलतापूर्वक किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

बीजिंग। चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद उसके तीन अंतरिक्ष यात्री सोमवार को अपने देश की प्रयोगशाला के मॉड्यूल में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गए। आधिकारिक मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। चीन ने वेंटियन नामक अपनी अंतरिक्ष प्रयोगशाला रविवार को शुरू की। चीन देश के अब तक के सबसे बड़े अंतरिक्ष यान को तियांगोंग नामक अंतरिक्ष स्टेशन का हिस्सा बनने के लिए पृथ्वी की कक्षा में भेज रहा है जो वर्तमान में निर्माणाधीन है।

इसे भी पढ़ें: जापान का मिशन स्पेस ट्रेन टू मून, बुलेट की रफ्तार अब पहुंचेगी चांद के पार

नियोजित कक्षा में प्रवेश करने के बाद सोमवार को तड़के अंतरिक्ष स्टेशन के सामने वाले हिस्से के साथ वेंटियन मॉड्यूल को संबद्ध किया गया। पहली बार चीन के दो 20-टन-स्तर के अंतरिक्ष यान ने कक्षा में संबद्ध होते हुए डॉकिंग प्रक्रिया का संचालन किया है। यह भी पहली बार है कि अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवास के दौरान अंतरिक्ष में मुलाकात और डॉकिंग प्रक्रिया संपन्न हुई। ‘‘चाइना मेन्ड स्पेस एजेंसी’’ (सीएमएसए) ने आधिकारिक मीडिया को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, डॉकिंग के बाद, अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कर रहे तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रयोगशाला में प्रवेश किया। मिशन के योजनाकारों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में, वेंटियन की एक रोबोट उपकरण के माध्यम से जगह बदली जाएगी और नयी जगह पर आने के बाद यह वहीं रहेगी तथा दीर्घकालिक संचालन के लिए तैयार होगी। चाइना डेली की खबर में बताया गया है कि नया लैब मॉड्यूल कोर मॉड्यूल के बैकअप और एक शक्तिशाली वैज्ञानिक प्रयोग मंच के रूप में काम करेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।