China के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, गलवान में सैनिकों की खूनी झड़प के बाद किया भारत का दौरा

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष ली शांगफू के साथ वार्ता की। सिंह कल नई दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गलवान घाटी में 2020 में हुई झड़प के बाद ली पहली बार दिल्ली आएं हैं। एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा, एससीओ के भीतर आतंकवाद विरोधी पहल और प्रभावी बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों को संबोधित करेगी।

इसे भी पढ़ें: CFI के अध्यक्ष बनेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज

बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक बहुराष्ट्रीय समूह है जिसे 2001 में स्थापित किया गया था। भारत के साथ-साथ एससीओ में चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान भी सदस्य हैं। एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों के अलावा दो पर्यवेक्षक देशों, बेलारूस और ईरान की भागीदारी भी शामिल होगी।  

प्रमुख खबरें

Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत

अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप

Capacity Building Commission की कार्यशाला लखनऊ में, CM Yogi करेंगे शुभारंभ