चीनी दूत सिक्किम के CM पवन कुमार चामलिंग से मिले, सीमा व्यापार पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

गंगटोक। भारत में चीन के राजदूत लू चाहुई ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और आर्थिक सहयोग के अन्य मुद्दों के साथ साथ नाथुला गलियारे के जरिए व्यापार पर चर्चा की। वह एक दिन के दौरे पर यहां आए हैं। राज्य के सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों प्रमुख हस्तियों ने कहा कि यदि ऐसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए जो दोनों देशों की समान चिंता के विषय हैं तो सिक्किम और तिब्बत ऑटोनोमस रीजन (टीएआर) के बीच सीमा व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है।

बयान के अनुसार शुक्रवार को हुई चर्चा के दौरान चामलिंग और चाहुई ने व्यापार मार्ग पर उत्पादों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी प्रणाली की अपील की।दोनों तरफ के व्यापारियों को सुविधा मिले इसके लिए चीन के राजदूत ने व्यापार के घंटे और व्यापार के दिन बढ़ाने के सुझाव दिए। उन्होंने व्यापार की मात्रा बढ़ाने के लिए नाथुला को एक शुष्क बंदरगाह के रूप में तैयार करने पर भी जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन के साथ व्यापार वार्ता जारी रहेगी

चामलिंग ने बताया कि गंगटोक और ल्हासा के बीच एक बस सेवा से दोनों तरफ आर्थिक और पर्यटन की संभावना को मजबूती मिलेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, चामलिंग ने विभिन्न मुद्दों का निरीक्षण करने के लिए चीन जाने की भी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने चाहुई को आश्वासन भी दिया कि वह उनकी सलाह को केन्द्र के समक्ष उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!