By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी तट पर मछली पकड़ने वाली एक चीनी नौका के पलट जाने से उसके चालक दल के नौ सदस्य लापता हो गए। दक्षिण कोरिया के बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
इससे एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी गेगो द्वीप से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक अन्य चीनी नौका पलट गई थी।
इस हादसे में चालक दल के कम से कम दो सदस्यों की मौत हो गई थी। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने नौका से छह अन्य लोगों को बचा लिया था और चालक दल के तीन लापता सदस्यों की तलाश सोमवार को भी जारी है।