China के विदेश मंत्री ने रूस के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के संकेत दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर अपने देश के रुख का रविवार को बचाव किया। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले वर्ष में मॉस्को के साथ बीजिंग के द्विपक्षीय संबंध और गहरे होंगे। बीजिंग में एक सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लेने वाले वांग ने विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका और चीन) के बीच संबंध बिगड़ने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चीन ने ‘‘अमेरिका की दोषपूर्ण चीन नीति दृढ़ता से खारिज कर दी है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ काम करने को तैयार है चीन, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर: चीनी विदेश मंत्री वांग यी 

वांग ने कहा कि चीन रूस के साथ ‘‘परस्पर विश्वास पर आधारित रणनीतिक और लाभकारी सहयोग को और गहरा करेगा।’’ आधिकारिक रूप से जारी भाषण के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन संकट के सिलसिले में हमने वस्तुनिष्ठता एवं निष्पक्षता के मौलिक सद्धांतों को सदैव अक्षुण्ण रखा है और किसी का पक्ष नहीं लिया... न ही हमने स्थिति का कोई फायदा उठाने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

India Wholesale Inflation | भारत की थोक महंगाई में बड़ा उछाल! मार्च में दर बढ़कर 3.88% पहुंची, कच्चे तेल और गैस ने बिगाड़ा बजट

Double Vision: क्या है Diplopia बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह

US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Station