भारत के साथ काम करने को तैयार है चीन, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर: चीनी विदेश मंत्री वांग यी

By रितिका कमठान | Dec 25, 2022

भारत और चीन की सेना के बीच हाल ही में तवांग क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प के कुछ दिनों बाद चीन के विदेश मंत्री का बयान सामने आया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत विकास के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है।

बता दें कि नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प को अंजाम दिया था। चीन के विदेश मंत्री की ये टिप्पणी इस घटना के कुछ सप्ताह के बाद आई है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि इस घटना में दोनों देशों की सेनाओं के कुछ जवानों को चोटें आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बयान संसद के दोनों सदनों में दिया था।

इस मामले पर बयान देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि चीनी सैनिकों ने यांग्त्से क्षेत्र में एक तरफ बदला लेने की कोशिश की थी। हालांकि इस दौरान भारतीय सैनिकों ने अपनी दृढ़ता और पराक्रम का प्रदर्शन किया और चीन की सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

प्रमुख खबरें

Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना

West Bengal Election: पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी Central Forces की नजर

Top 10 Breaking News 15 April 2026 | Raghav Chadha Z+ Security Withdrawn | TCS Nashik Conversion Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल? जानें मोहिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि