Arunachal Pradesh में झड़प की खबरों पर China की सफाई, कहा सीमा समझौतों का सख्ती से हुआ पालन

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2026

चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय पक्ष के साथ हुई झड़पों की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक बयान में कहा चीन ने दोनों देशों के बीच हुए संबंधित समझौतों और महत्वपूर्ण सहमतियों का हमेशा सख्ती से पालन किया है। अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए, चीन सीमावर्ती इलाकों में नियमित गश्त और प्रबंधन का काम करता रहा है। गुओ ने कहा कि चीन और भारत राजनयिक और सैन्य माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। चीन को उम्मीद है कि भारत भी इसी दिशा में काम करेगा, ताकि दोनों पक्षों के बीच बनी सहमतियों को लागू किया जा सके और सीमावर्ती इलाकों में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। इससे पहले, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में पीएलए (PLA) के साथ लगातार हो रही झड़पों की खबरों के बाद, विदेश मंत्रालय ने सरकार का रुख स्पष्ट किया था।

इसे भी पढ़ें: Global Talent वापसी पर Piyush Goyal का तंज: Abhijeet Dipke जैसे लोग...


दोनों पक्षों ने सीमा विवाद के समाधान के लिए एक रूपरेखा पर बातचीत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह बातचीत 2005 में हस्ताक्षरित 'भारत-चीन सीमा विवाद के समाधान के लिए राजनीतिक मापदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों पर समझौते' तथा उसके बाद हुई विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप होगी, जिसका उद्देश्य एक निष्पक्ष, तर्कसंगत और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान खोजना है। इसके अलावा, दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हुए कि ज़मीनी स्तर पर उत्पन्न किसी भी स्थिति का समाधान मौजूदा राजनयिक और सैन्य माध्यमों जिनमें WMCC, स्थानीय कमांडर-स्तर की बैठकें और अन्य सहमत तंत्र शामिल हैं—के ज़रिए तुरंत किया जाएगा, ताकि लंबित मुद्दों को सुलझाया जा सके और LAC पर किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचा जा सके।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir Accession Day को धूमधाम से मना रही BJP, महाराजा हरि सिंह के एक फैसले ने बदल डाला था पूरा परिदृश्य

Moga में पुरानी रंजिश के चलते SUV सवारों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की मौत

Israel Election: 7.3 मिलियन से अधिक मतदाता करेंगे फैसला, 12 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ और 1 लाख कर्मी तैनात

भारतीय B-Schools ने MBA सिलेबस में किया बड़ा बदलाव, AI और एनालिटिक्स कोर्स हुए शामिल