चीन के ऊंची कूद के एथलीट च्यांग ने 28 साल की उम्र में संन्यास लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

शंघाई। चीन के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऊंची कूद के एथलीट च्यांग गुवोवेइ ने 28 साल की उम्र में संन्यास लेकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। अपने खास अंदाज में जश्न मनाने के लिये मशहूर च्यांग ने बीजिंग 2015 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 

उन्होंने लंदन 2012 और रियो 2016 ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया था। च्यांग ने ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्क वीबो पर अपने 34 लाख फालोअर्स से कहा, ‘‘मुझे खेद है, मैं अब आगे कूद नहीं लगाऊंगा। मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह