Chinese New Year 2023 । इन अनोखी परंपराओं के साथ चीन में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है नए साल का जश्न

By एकता | Jan 21, 2023

चाइनीज न्यू ईयर, जिसे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में भी जाना जाता है, इस साल 22 जनवरी को मनाया जाएगा। यह चीन में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में सबसे ख़ास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए दुनियाभर में मौजूद चीनी समुदाय के लोगों द्वारा इसे बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। चीन में लगभग दो हफ्तों तक नए साल का जश्न मनाया जाता है, इसके लिए यहां के लोगों को एक हफ्ते की आधिकारिक छुट्टी भी दी जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नए साल के जश्न में इन सात दिनों की छुट्टियों का विशेष महत्व है। दरअसल, चीन में लोग नए साल की शुरुआत के बाद से हर दिन कुछ नया करते हैं, जो सालों से चली आ रही उनकी परंपरा का हिस्सा है। चलिए हम आपको चीनी समुदाय की नव वर्ष परंपराओं के बारे में बताते हैं।

सफाई के बाद घर को सजाया जाता है
सफाई कर के बुरी किस्मत को घर से बाहर निकालने के बाद लोग इन्हें सजाना शुरू करते हैं। चीनी लोग अपने घरों के बाहर लाल लालटेन और फू (जिसका अर्थ है सौभाग्य) लिखे हुए लाल कागज लटकाते हैं। आमतौर पर फू को उल्टा लटकाया जाता है। घरों में नए साल पर सौभाग्य को आमंत्रित करने के लिए ऐसा किया जाता है। चीन में घरों की सजावट के लिए लाल रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह नए जीवन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा लोग नए साक के मौके पर नई शुरुआत को चिंहित करने के लिए नए कपड़े पहनते हैं।

परिवार के साथ के बिना अधूरा होता है नए साल का जश्न
चीन में नए साल के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी जाती हैं ताकि लोग अपने परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट कर सकें। चीन में नए साल पर परिवार के साथ होना एक पुरानी परंपरा है। नए साल के मौके पर चीनी लोग परिवार के साथ इकट्ठा होते हैं और साथ में एक बड़ा फैमिली डिनर करते हैं। मछली, इस फैमिली डिनर में सबसे ख़ास होती है। इसके अलावा डिनर में नूडल्स, सब्जियां, चावल और अलग-अलग तरीके के मीट भी शामिल होते हैं। चाइनीज लोगों के मुताबिक, हर खाने का अपना एक विशेष महत्व होता है और यह जीवन में गुड लक लेकर आते हैं।

बच्चों को लाल लिफाफे बाटना
यह एक बड़ी ही महत्तवपूर्ण चीनी नववर्ष परंपराओं में से एक है। हर साल नव वर्ष के मौके पर चीनी लोग अपने बच्चों को लाल और गोल्डन कलर के लिफाफे, जिन्हें मंदारिन में होंग बाओ और कैंटोनीज़ में लाई सी कहा जाता है, देते हैं। आमतौर पर इन लिफाफों में लोग अपने मन मुताबिक पैसे डालकर बच्चों को देते हैं। लेकिन चीन की पुरानी परंपरा के अनुसार, लिफाफे में आठ सिक्के डालकर बच्चों को देने से उनका सुई नाम के एक दानव से बचाव होता है।

ड्रैगन परेड के बिना अधूरा नए साल का जश्न
चीन में नए साल के जश्न के दौरान परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें ड्रैगन और शेर का डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। पारंपरिक चीनी संस्कृति में, शेर और ड्रैगन ख़ुशी, बहादुरी और भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। यह परंपरा सौभाग्य लाने और बुरी आत्माओं को भगाने के लिए निभाई जाती है। इसके अलावा परेड में बच्चे अपने ईयर के जानवरों के कॉस्ट्यूम पहनकर आते हैं।

पटाखों के शोर से भरी होती है नए साल की शाम
नए साल के मौके पर दिन में परेड का आयोजन किया जाता है और रात को पटाखों से आसमान रोशन किया जाता है। रात में पटाखें फोड़ने के पीछे भी एक ख़ास वजह होती है। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं डर जाती है और भाग जाती हैं। चीन ही नहीं दुनियाभर में आतिशबाजी का इस्तेमाल कर के नए साल का जबरदस्त जश्न मनाया जाता है। 

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम