By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022
बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शुक्रवार को कहा कि वह पांच साल के कार्यकाल के बाद इस साल सेवानिवृत्त होंगे। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के दूसरे नंबर के नेता ली (66) ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरा आखिरी वर्ष है।’’ ली का सरकार के अन्य सदस्यों के साथ इस साल सेवानिवृत्त होना तय है। सीपीसी कांग्रेस में सभी स्तरों पर एक नए नेतृत्व का गठन किया जाएगा।