भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी सैनिक को पकड़ा, पूछताछ में रास्ता भटकने की बात कही

By अनुराग गुप्ता | Jan 09, 2021

नयी दिल्ली। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनातनी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि भारतीय सेना ने लद्दाख में चीन की पीएलए का एक सैनिक पकड़ा है। यह सैनिक भारतीय इलाके में घूम रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 8 जनवरी को लद्दाख में एलएसी के करीब भारतीय सीमा में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया गया। जिसने बताया कि वह रास्ता भटक गया था।  

इसे भी पढ़ें: 2021 में तनाव ही चीन का एजेंडा! जिनपिंग ने दिया सेना को युद्ध की तैयारी करने का आदेश 

उल्लेखनीय है कि लद्दाख के गलवान घाटी में 15-16 जून को हुई झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, समाचार एजेंसी एएनआई ने 40 के करीब चीनी सैनिकों के मारे जाने की भी बात कही थी लेकिन चीन ने यह मामने से इनकार कर दिया था। इस झड़प के बाद से मामला गर्मा गया और सीमा पर लगातार विवाद बढ़ते रहे। फिलहाल सीमा की दोनों तरफ जवान तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

Mutual Fund Transfer के नियमों में ढील, AMFI ने सुधारी Transmission Policy, अब नहीं रुकेगा निवेशकों का पैसा

Kochi में 40 देशों की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, Indian Navy के नेतृत्व में शुरू होगा Operation Southern Readiness अभ्यास

Best Chess Player की रेस में Gukesh, Praggnanandhaa और Divya: क्या AICF जीतेगा सर्वश्रेष्ठ महासंघ का खिताब?

Punjab में बोले PM Modi, भले ही राज्य में BJP की सरकार नहीं, लेकिन केंद्र विकास के लिए प्रतिबद्ध