चीनी छात्रों ने किया मिस्टर इंडिया वाले यूनिक कोट का अविष्कार, पहनने के बाद व्यक्ति कैमरे की नजर से हो जाएगा गायब

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2022

टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीनी छात्रों ने एक नया अविष्कार किया है। चीन के कुछ छात्रों ने मिलकर एक यूनिक कोट बनाया है। इस कोट को पहनने के बाद व्यक्ति कैमरे की नजर से गायब हो जाएगा। चीनी छात्रों की तरफ से एक कम लागत वाले कोट का आविष्कार किया है जो स्पष्ट रूप से मानव शरीर को सुरक्षा कैमरों से छिपा सकता है। छात्रों का दावा है कि आर्टिफिशियल इनटेलीजेंस द्वारा इसकी निगरानी की जाती है। हांगकांग स्थित समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने बताया कि 'इनविस डिफेंस' नाम का कोट, हालांकि मानव आंखों के लिए दृश्यमान है, दिन के समय कैमरों को धोखा दे सकता है। कोट की कीमत करीब 6 हजार रुपये तय की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Opinion: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा चीन का रवैया निस्संदेह पहले से अधिक आक्रामक

वुहान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वांग झेंग ने परियोजना की देखरेख की है। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट को झेंग ने बताया कि कैमरा व्यक्ति की उपस्थिति को कैप्चर करता है, लेकिन ये बताने में सक्षम नहीं होता कि ये इंसान ही है।  "आजकल, कई निगरानी उपकरण मानव शरीर का पता लगा सकते हैं। सड़क पर लगे कैमरों में पैदल चलने वालों का पता लगाने का कार्य होता है और स्मार्ट कारें पैदल चलने वालों, सड़कों और बाधाओं की पहचान कर सकती हैं। हमारा इनविसडिफेंस कैमरे को आपको पकड़ने की अनुमति देता है, लेकिन यह नहीं बता सकता कि आप इंसान हैं या नहीं। 

प्रमुख खबरें

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप

Assam में सियासी बवाल, Himanta Sarma ने Rahul Gandhi को पप्पू, गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा