China Spy Balloon: चीनी सर्विलांस वाला गुब्बारा किसी बड़े प्रोग्राम का हिस्सा, भारत समेत कई देशों को बनाया निशाना

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2023

चीन के जासूसी गुब्बारे को लेकर तरह तरह के नए दावे रोज किए जा रहे हैं। अब अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि चीन का जासूसी गुब्बारा एक वैश्विक निगरानी प्रयास का हिस्सा है। जिसे तमाम देशों की सैन्य क्षमताओं के बारे में जानकारी एकट्ठा करने के लिए बनाया गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि चीन ने केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि पांच महाद्वीपों के कई देशों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। वहीं वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जासूसी बैलून कई वर्षों से चीन के दक्षिण तट से आंशिक रूप से हैनान प्रांत से संचालित होता रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के लिए उभरते रणनीतिक हित के लिए इसने जापान, भारत, वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस के क्षेत्रों में सैन्य क्षमताओं के बारे में जानकारी एकत्र की है।

इसे भी पढ़ें: US territory में चीनी गुब्बारों के उड़ने के चार मामले पहले भी पाए गए : पेंटागन

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने दावा किया कि अमेरिकी वायु क्षेत्र में चीनी निगरानी गुब्बारों के उड़ने के चार मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और अमेरिका में हाल में नष्ट किया गया चीनी गुब्बारा ‘‘कई साल’’ से जारी चीन के बड़े निगरानी कार्यक्रम का हिस्सा था। रक्षा विभाग के प्रवक्ता जनरल पैट राइडर ने संवाददाताओं से कहा कि यूएस नदर्न कमांड नष्ट किए गए गुब्बारे के मलबे को हासिल करने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका को इस बात की जानकारी है कि इससे पहले भी चार गुब्बारे अमेरिकी क्षेत्र के ऊपर उड़ाए गए हैं। अमेरिका में मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने भारत और जापान समेत कई देशों को निशाना बनाकर जासूसी गुब्बारों के एक बेड़े को संचालित किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत समेत अपने मित्रों एवं सहयोगियों को चीनी गुब्बारे संबंधी जानकारी से अवगत कराया है।

प्रमुख खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन