कोरोना वायरस के कारण एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे चीन के पहलवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

नयी दिल्ली। चीन के पहलवान मंगलवार से यहां शुरू हो रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उनके देश में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण भारत सरकार ने उन्हें वीजा जारी नहीं किए हैं। राष्ट्रीय महासंघ के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि सरकार ने चीन के 40 सदस्यीय दल को वीजा देने से इनकार कर दिया है। तोमर ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि सरकार ने चीन के दल को वीजा जारी नहीं किया है और इसलिए वे चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है और इसलिए अब खिलाड़ियों का स्वास्थ्य मुख्य चिंता है। यह समझा जा सकता है कि सरकार ने उन्हें क्योंकि वीजा जारी नहीं किया।’’

इसे भी पढ़ें: कोहली टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके, टॉप 10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

भारत सरकार ने इस संक्रमण के फैलने के कारण चीन के नागरिकों के लिए ई-वीजा भी रद्द कर दिए थे। इस संक्रमण से अब तक 1500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत