चिन्मयानंद मामले में सुप्रीम कोर्ट से लड़की ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश नहीं जाना चाहती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार की शाम कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद लापता हुई और फिर राजस्थान में मिली कानून की छात्रा अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश नहीं जाना चाहती।न्यायाधीशों ने लड़की से बंद कमरे में बात की। इस लड़की को शीर्ष अदालत के निर्देश पर न्यायालय लाया गया।

न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने खुली अदालत में सुनवाई में कहा कि महिला अपने माता-पिता के यहां आने तक दिल्ली में रहना चाहती है। पीठ ने कहा कि लड़की चार दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेगी और इस दौरान शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Ganesh Visarjan पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 25,000 BMC कर्मी तैनात

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड