IPL की मेजबानी जारी रखेगा Chinnaswamy Stadium: DK Shivakumar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को घोषणा की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी करता रहेगा। यह घोषणा चार जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक में आईपीएल की मेजबानी को लेकर संदेह के बीच की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, मैं क्रिकेट प्रेमी हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्नाटक में हुई दुर्घटना दोबारा न हो और चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट कार्यक्रम इस तरह से आयोजित किए जाएं जिससे बेंगलुरु का सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि केएससीए कानून के दायरे में स्टेडियम का संचालन करेगा तथा भीड़ प्रबंधन के लिए उचित उपाय किए जाएंगे।

शिवकुमार ने कहा, हम आईपीएल को कहीं और स्थानांतरित नहीं करेंगे। आईपीएल यहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह बेंगलुरु और कर्नाटक का गौरव है, जिसे हम बरकरार रखेंगे। महिलाओं के मैचों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार उनके लिए भी अवसर सुनिश्चित करेगी।

प्रमुख खबरें

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत

मोदी सरकार के मिस्टर डिपेंडेबल, आखिर क्यों धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे? वजह समझिए!