चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- जदयू को दिया गया 1 भी वोट, कल बिहार को कर देगा बर्बाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

पटना। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पिछले पांच साल में किये गए कार्यों का ब्योरा मांगते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल ‘साहब’ ने बिहारियों के बर्बाद किये। चिराग ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘‘नीतीश कुमार के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है। बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है, तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जद (यू) को दिया गया एक भी वोट, कल बिहार को बर्बाद कर देगा। #असम्भवनीतीश।’’ लोजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से कहा कि कोई भी विधायक, मंत्री या खुद नीतीश कुमार वोट माँगने आएं तो उनसे पूछिए कि पिछले 5 साल में क्या किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी से पूछिए कि सात निश्चय में कौन-कौन से वादे पूरे किए गए। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है और बिहार की जनता को जानबूझ के पिछले 5 साल के कार्यों के बारे में नहीं बताया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी