नीतीश के मंच से PM के 'स्नेह' से भावुक हुए चिराग, कहा- पापा के प्रति सम्मान देख कर अच्छा लगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

पटना। लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक चुनावी रैली के दौरान उनके दिवंगत पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। चिराग ने ट्वीट कर कहा, आदरणीय नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते हैं। यह कहना की पापा की आख़री सांस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया। एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा। प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद।’’ मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के पक्ष में रोहतास जिला के डेहरी आन सोन में अपनी पहली चुनावी रैली की शुरुआत लोजपा संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए की थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी