चिराग ने नीतीश को दी बहस की चुनौती, कहा- दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2022

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और एनडीए में पार्टी के कोटे से केंद्रीय मंत्री रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफ के बाद नए अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बड़े आरोप लगाए। वहीं जेडीयू की तरफ से ललन सिंह के चिराग मॉडल वाले बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने कहा मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं। किसी का कोई मॉडल नहीं हूं। दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई है। बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशें। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की राजनीति के लिए अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण, नई संभावनाओं की तलाश में जुटे नीतीश!

विशेष रूप से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक को छोड़ने का फैसला करने के बाद भाजपा और जद (यू) के बीच दरार की ताजा अफवाहों को हवा दी। लगभग तीन सप्ताह में उनकी चौथी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक थी जिसमें कोई प्रतिनिधि ने हिस्सा नहीं लिया।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर