सिर्फ पांच सांसदों के दम पर मोदी सरकार के लिए U-Turn फैक्टर बने चिराग पासवान, NDA के अन्य सहयोगी रह गए पीछे

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

लोजपा नेता और एनडीए के अहम सहयोगी चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में हैं। हाल में ही एनडीए में होने के बावजूद भी उन्होंने मोदी सरकार के फैसले का खुलकर विरोध किया। लोकसभा में पेश वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर भी चिराग पासवान की राय भाजपा से पूरी तरह से अलग है। सिर्फ पांच सांसदों वाली पार्टी के प्रमुख चिराग ने यह भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सहमत नहीं है कि एससी कोटे को उपवर्गीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर करेगी।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि चिराग पासवान पांच सांसदों के साथ वो काम कैसे कर पा रहे हैं जैसा एनडीए के अन्य सहयोगी नहीं कर पा रहे हैं। टीडीपी (16 सांसद), जेडीयू (12 सांसद) और शिवसेना (7 सांसद) में से पांच सांसदों वाली एलजेपी एनडीए खेमे में सबसे मुखर सहयोगी बन गई है, जिसने सरकार के यू-टर्न में बड़ा रोल निभाया है। चिराग पासवान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। अतीत में, उन्होंने खुद को नरेंद्र मोदी का 'हनुमान' कहा था और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने तक उनके मुखर आलोचक थे। 

इसे भी पढ़ें: Global Finance Report में भारत को मिली 'A+' रेटिंग, प्रधानमंत्री मोदी ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई दी

एलजेपी के सूत्रों का कहना है कि पासवान जमीनी स्तर पर अपनी बात रखते हैं और जातिगत मुद्दों से वाकिफ हैं जो एनडीए को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनका कहना है कि यह 2015 का ‘बिहार सबक’ है जब मोहन भागवत की ‘आरक्षण समीक्षा’ टिप्पणी ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था और जेडीयू-आरजेडी गठबंधन ने ‘आरक्षण खत्म करने’ के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करके घर-घर जाकर जीत हासिल की थी। पासवान अखिल भारतीय जाति जनगणना की भी वकालत कर रहे हैं, जिसका भाजपा विरोध करती है।

प्रमुख खबरें

Koffee With Karan 9 में होगा बड़ा धमाका, पहले एपिसोड में वरुण-जाह्नवी के साथ नजर आएगा कौन?

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, Shahzad Bhatti Network को UAPA में आतंकी संगठन घोषित किया

कोई विदेशी प्रभाव नहीं... UPI फीस पर बाहरी दबाव के आरोप का सरकार ने दिया ये जवाब

सूर्य का राशि परिवर्तन: तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव