Bihar में शराबकांड पर चिराग पासवान का बड़ा दावा, 200 से ज्यादा लोगों की हुई मृत्यु, सच दबाया जा रहा

By अंकित सिंह | Dec 17, 2022

बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से लगभग 70 लोगों की मौत हो गई है। इसको लेकर विपक्ष जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। विपक्ष का दावा है कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरीके से विफल है और पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं के साथ मिला हुआ है। इन सबके बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान आज सारण के मशरख पहुंचे हैं। मशरख ही वह इलाका है जहां पर जहरीली शराब पीने से ज्यादातर लोगों की मौत हुई है। इस दौरान वह मृतकों से मिले। उन्होंने जमकर नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर भी निशाना साधा। चिराग पासवान ने साफ तौर पर कह दिया है कि जहरीली शराब पीने की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन सच को दबाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में अमित शाह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लेंगे अहम बैठक, ओडिशा-बिहार के सीएम ने किया किनारा

पार्टी ने आगे लिखा कि एक बात ध्यान जरूर रखिएगा आने वाले चुनावों में पाई-पाई का हिसाब होगा। और जब विपक्ष के लोग सदन में आपसे सवाल पूछते है तो आप कहते है 'क्या हुआ' हुआ तो कुछ नहीं मुख्यमंत्री जी, बस कई माताओं की गोद सूनी हो गई, कई बच्चें अनाथ हो गए और कितनों के चूल्हे बंद हो गए। आपका ये अहंकारी रवैया का जवाब जनता जरूर देगी। दूसरी ओर भाजपा भी जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा की ओर से मार्च भी निकाला जा रहा है। भाजपा नीतीश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। वहीं, नीतीश कुमार साफ तौर पर कह रहे हैं कि जो शराब पिएगा वह मरेगा। शराब पीना बुरी बात है। शराब से मरने वालों को कोई भी मुआवजा सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..