बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी और वे भगवा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजू तिवारी ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग की ओर से भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: उप्र: देवरिया में छात्रा से बदसलूकी, शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

उन्होंने जमुई से लोकसभा सदस्य पासवान के बारे में बताया था कि वह 31 अक्टूबर को मोकामा एवं एक नवंबर को गोपालगंज में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो महीने पहले राजग से बाहर निकलने के बाद कमजोर हुई भाजपा और प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल सबसे बडी पार्टी राजद के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव को पहले शक्ति-परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें