दिवंगत पिता को आवंटित बंगले से निकाले जाने में चिराग को साजिश की बू आती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

पटना| अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान को राष्ट्रीय राजधानी में आवंटित बंगला ‘12 जनपथ’ से बेदखल किये गये लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि इस घटनाक्रम में उन्हें साजिश की बू आती है।

पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भी निशाना बनाया और कहा कि उनके चाचा दिवंगत ‘रामविलास पासवान की स्मृति को अपमानित करने के कुत्सित प्रयासों’ में मूकदर्शक बने रहे।उन्होंने कहा कि उन्हें बंगले से बेदखल किये जाने से एक रात पहले एक कैबिनेट मंत्री ने बुलाकर आश्वस्त किया था कि वह (पासवान) उसी बंगले में रुकेंगे।

पासवान ने कहा कि उस मंत्री ने एक अधिकारी को फोन करके कहा था, ‘‘चिराग पर कठोर रवैया न अपनाएं, क्योंकि वह बिहार के भविष्य हैं।’’ पासवान ने कहा कि वह कोई ऐरा-गैरा मंत्री नहीं था, बल्कि शीर्ष पांच मंत्रियों में शामिल व्यक्ति था। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह उस मंत्री का नाम भी उजागर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर