Chirag Paswan Birthday: बॉलीवुड में फ्लॉप तो राजनीति में हिट हुए चिराग पासवान, आज मना रहे 41वां बर्थडे

By अनन्या मिश्रा | Oct 31, 2024

भारतीय राजनेता चिराग पासवान आज यानी की 31 अक्तूबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिराग राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। वह संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री रह चुके राम विलास पासवान के बेटे हैं। वर्तमान समय में वह पीएम मोदी के कार्यकाल में हाजीपुर के सांसद और लोजपा-आर के सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि चिराग पासवान पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर चिराग पासवान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बिहार के खगरिया में 31 अक्तूबर 1982 को चिराग पासवान का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की थी। चिराग ने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। हालांकि राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान फिल्मों में करियर बनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री भी ली। लेकिन इंडस्ट्री में सफलता न मिलने पर उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के साथ राजनीति में किस्मत आजमाई।

राजनीतिक करियर

साल 2014 में चिराग पासवान 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। इस चुनाव में चिराग ने जमुई सीट से सुधांशु शेखर भास्कर को 85 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। वहीं साल 2019 में भी उन्होंने जमुई सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग के पिता रामविलास पासवान का निधन हो गया। जिसके बाद चिराग और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच मदभेद हो गया। इसके बाद चिराग ने चाचा समेत अन्य 5 बागी सांसदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया गया।

'चिराग का रोजगार'

बता दें कि राजनीति के अलावा चिराग पासवान समाज के लिए भी काम करते हैं। वह अपने नाम से एक NGO भी चलाते हैं, इस NGO का नाम 'चिराग का रोजगार' है। यह एनजीओ बिहार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करता है। इसके अलावा 27 फरवरी 2021 को चिराग पासवान ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए दान किए थे।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस