कैबिनेट मिनिस्टर बनते ही Chirag Paswan ने दिया बयान, जाने क्या बोले मंत्री

By रितिका कमठान | Jun 10, 2024

लोजपा रामविलास पासवान के अध्यक्ष और हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान रविवार को मोदी कैबिनेट में शामिल हो चुके हैं। चिराग पासवान ने 9 जून को केंद्र में मंत्री पद की शपथ ले ली है। चिराग पासवान मोदी कैबिनेट में मंत्री  बन चुके हैं। शपथ लेने के बाद वह काफी खुश तो से ही साथ ही थोड़े भावुक भी दिखे। चिराग पासवान ने अपनी इस पूरी जीत और सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। 

 

कुछ करो से बातचीत करने के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी वाला पल है। प्रधानमंत्री ने मुझे पर विश्वास कर मुझे यह जिम्मेदारी दी है। मेरी कोशिश होगी कि इसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभा सकूं। 

 

उन्होंने कहा कि पारिवारिक और राजनीतिक तौर पर आए उतार चढ़ाव में वो गुजर चुके हैं। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि आज से ढाई से 3 साल पहले तक मैं यह तय नहीं कर सकता था कि मैं कहीं से चुनाव लड़ भी सकता हूं। मेरी चुनाव लड़ने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

 

सिर्फ एक सांसद वाली पार्टी पर प्रधानमंत्री ने इतना भरोसा जताया यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के विश्वास पर ही हम आगे बढ़े और अब राज्य में पांच सीटें जीती हैं। अब जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसमें भी अच्छा प्रदर्शन करना है। 

 

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर इस बार लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने में सफल रही। इस जीत के बाद ही चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pakistan Afghanistan War Live Updates: Pakistan की Kabul, Kandahar पर Air Strike! Taliban से जंग के लिए Operation Ghazab-lil-Haq लॉन्च

Redseer Report का बड़ा खुलासा, भारत की Generation X बदलेगी बाजार का चेहरा, 2030 तक करेगी $500 Billion का खर्च

Mahalaxmi Chalisa: पैसों की तंगी होगी दूर, इस Powerful महालक्ष्मी चालीसा पाठ से मिलेगा Blessing

IND vs AUS 2nd ODI: कप्तान हरमनप्रीत ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बैटिंग करेगी Team India