Bhojpur के Bharat Tiwari कांड पर गरजे Chirag Paswan, बोले- दोषी पुलिस अधिकारियों को मिलेगी सख्त सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी की कथित हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। चिराग, भोजपुर के बिलौटी गांव जाकर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों के मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा और न्याय सुनिश्चित कराने की दिशा में हर आवश्यक पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बात करेंगे। पासवान ने कहा, ‘‘भरत तिवारी के परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने अमित शाह जी से मुलाकात की है और हमारी बातचीत की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दूंगा।’’ उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाना आवश्यक है, ताकि लोगों का कानून-व्यवस्था व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि भरत तिवारी जी आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा सकती थी, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।’’

तिवारी की कथित हत्या के आरोपी एक पुलिस अधिकारी को पदोन्नति दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर पासवान ने कहा कि यह ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसी आरोपी अधिकारी को पदोन्नति दी जाती है तो मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करूंगा। हत्या के आरोपी अधिकारी को पदोन्नत किया जाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।’’ पासवान ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच ऐसी एजेंसी को सौंपी जाएगी, जिस पर भरत तिवारी के परिजनों को विश्वास हो।

प्रमुख खबरें

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई