चिराग पासवान का बड़ा दावा, बोले- West Bengal में Mamata के तानाशाही शासन का होगा अंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘बड़ी जीत’’ का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के ‘‘हिंसक, भ्रष्ट और तानाशाही’’ शासन से ऊब चुकी है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान ने पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के तानाशाही, हिंसक और भ्रष्ट शासन से मुक्ति पाने के लिए मतदान करेगी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली जैसे भाजपा शासित क्षेत्रों में बिहार के लोगों के खिलाफ ‘‘घृणा आधारित अपराध’’ हो रहे हैं। इस पर पासवान ने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी के रूप में हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो और प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का अक्षरशः पालन हो।’’

उन्होंने यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ऐसे नेता ही बिहार की छवि खराब करते हैं। दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान वह सिर्फ यह साबित करने के लिए बिहार की बुराई करते हैं कि भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। ऐसे लोगों को शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।’’ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) में घटक राजद के नेता ने केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अपने सहयोगी दलों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है।

प्रमुख खबरें

Gujarat Local Body Elections में BJP ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर रचा इतिहास, सभी 15 नगर निगमों पर हुआ भगवा पार्टी का राज

ATF की आसमान छूती कीमतों से परेशान एयरलाइंस! सरकार को SOS भेजकर उड़ानें ठप करने की दी चेतावनी

Pakistan में Financial Crisis गहराया, Peshawar University के कर्मचारी वेतन-पेंशन के लिए सड़क पर उतरे

Virat Kohli ने बच्चों से की मुलाकात, दिया जिंदगी का गुरुमंत्र, शेयर किया अपना अनुभव