जाति जनगणना को लेकर PM Modi की चिराग पासवान ने की जमकर तारीफ, कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे

By अंकित सिंह | May 02, 2025

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आरवी) नेता चिराग पासवान ने जाति जनगणना की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। पासवान ने इस फैसले का श्रेय लेने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और कहा कि विपक्ष ने इसे केवल राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जबकि पीएम मोदी ने सही समय पर सही फैसला लिया। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी इसका श्रेय लेना चाहते हैं और कह रहे हैं कि मेरे दबाव में ऐसा हुआ। आपकी पार्टी की सरकार लंबे समय तक केंद्र में रही। 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा दावा, सक्रिय रूप से लड़ेंगे, पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे

चिराग पासवान ने कहा कि हमने यह निर्णय लिया है और अभी और काम करना बाकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर हमें काम करना है। मेरे प्रधानमंत्री निश्चित रूप से हर वह निर्णय लेंगे जो देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है और इसके लिए मैं अपनी पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) की तरफ से अपने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। आज मेरे प्रधानमंत्री जी ने हमारी वो मांग पूरी कर दी है जो लंबे समय से लंबित थी। लोग अक्सर कहते थे कि लोजपा और भाजपा दो अलग-अलग रास्ते पर हैं। 

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्