राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

By निधि अविनाश | Jun 16, 2021

लोक जनशक्ति पार्टी में मची घमासान के बीच चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है।चाचा पशुपति कुमार पारस समर्थक नेताओं के मुताबिक, चिराग पासवान तीन-तीन पदों पर काबिज थे जिसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि पशुपति कुमार पारस 20 जून तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।  बता दें कि चिराग की जगह सूरजभान सिंह को लोजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आचार्य प्रमोद कृष्णम की कांग्रेस को सलाह, जीत के लिए हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की राह पर चले पार्टी

पटना के व्हीलर रोड स्थित लोजपा के प्रदेश मुख्यालय में चिराग पासवान के समर्थकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बगावत करने वाले सांसदों पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज, वीना देवी,चंदन कुमार और महबूब अली कैसर के पोस्टरों पर कालिख पोत दी और उन्हें फाड़ दिया। एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘हम लोग गुस्से में हैं क्योंकि हमें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा