Jharkhand चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, Chirag Paswan ने कहा- सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पासवान ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ मिलकर लड़ेगी। लोजपा (रामविलास) केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: Jasrota में रैली के दौरान बिगड़ी Mallikarjun Kharge की तबीयत, कहा- जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, तब तक मैं जिंदा रहूंगा

असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था, 'भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है। बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत जारी है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।' शर्मा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा ‘पितृ पक्ष’ के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है